Top News
Next Story
NewsPoint

अब कौन संभालेगा Tata की विरासत, ये नाम सबसे आगे

Send Push

Jagruk Youth News, 10 october 2024, New Delhi,  Ratan Tata Demise: देर रात  देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से अब टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

टाटा ग्रुप की स्थापना करीब 150 साल पहले जमशेदजी नौशेरजी टाटा ने की थी। वर्तमान में इस ग्रुप में 1-2 नहीं बल्कि 100 से ज्यादा कंपनियां हैं, जिनका टर्न ओवर 3800 करोड़ से भी ज्यादा का है। हाल ही में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का भी अधिग्रहण किया था।


रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा टाटा ग्रुप के अगले उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में शामिल हैं। वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। नोएल टाटा के तीनों बच्चों को भी संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। ये तीन बच्चे हैं माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा।

नोएल टाटा की बढ़ती उम्र को देखते हुए इसकी संभावना ज्यादा है कि बागडोर अगली पीढ़ी में से किसी को मिले। माया, नेविल और लिया तीनों ही खुद को साबित करते आ रहे हैं। उन्होंने टाटा ग्रुप में एक साधारण इम्पलॉई की तरह ही शुरुआत की और मेहनत के दम पर आगे बढ़े हैं।


तीनों हैं खास


34 साल की माया टाटा डिजिटल में अहम भूमिका निभा चुकी है। वहीं 32 साल के नेविल हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को संभालते हैं। इनमें सबसे बड़ी है 39 साल की लिया। वह हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को देखती हैं। वर्तमान में टाटा संस के चेयरमैन की भूमिका एस चंद्रशेखरन निभा रहे हैं।

Edited By  Bhoodev Bhagalia

यह भी पढ़ें- 
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now